छबड़ा: छबड़ा अस्पताल में नवनियुक्त नर्सेज कर्मचारियों का स्वागत और सम्मान किया गया
Chhabra, Baran | Feb 4, 2025 छबड़ा उप जिला चिकित्सालय में नर्सेज एसोसिएशन की ओर से नवनियुक्त नर्सेज कर्मचारियों का स्वागत सम्मान किया गया। चिकित्सालय में नव नियुक्त नर्सेज के रूप में नर्सिंग ऑफिसर बृजमोहन मालव, श्योदान सिंह गुर्जर, अमरचंद लववंशी, रिशान मोहम्मद, रेडियो ग्राफर दीपक गौतम का सीनियर नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी चंद कुमावत और सेवाराम वर्मा ने तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।