छबड़ा: छबड़ा में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 21 कुंडिय यज्ञ का भव्य आयोजन, विद्यारंभ संस्कार में अभिभावकों ने दिखाया उत्साह
Chhabra, Baran | Feb 2, 2025 विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माधव नगर छबड़ा में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शिशु वाटिका के परिसर में 21 कुंडिय यज्ञ का भव्य आयोजन हुआ।21 कुंडिय यज्ञ में 64 जोड़ों ने वेद मंत्रो के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गई ।प्रधानाचार्य अमृतलाल मीणा ने बताया कि बसंत पंचमी के पुनीत अवसर पर 61 नन्हे मुन्ने बालकों का विद्या आरंभ संस्कार किया गया।