छबड़ा: मनिहारा धाम पर मेघवाल परिषद का 25वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान
Chhabra, Baran | Feb 3, 2025 राष्ट्रीय मेघवाल परिषद तहसील बारां की और से परिषद का 25 वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मणिहारा धाम पर मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के संस्थापक प्रदेशाध्यक्ष नंदलाल केसरी ने संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बारां जिलाध्यक्ष धनराज उमरचिया,जिला प्रभारी संजय मेघवाल ने भाग लिया।