छबड़ा: छीपाबड़ौद में प्रशासन के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, भारी वाहन अब भी बाजार में कर रहे हैं प्रवेश
Chhabra, Baran | Feb 1, 2025 उपखंड अधिकारी छीपाबडौद द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए। लेकिन प्रशासन की सख्ती के बावजूद बाजार में जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। कई व्यापारी और वाहन चालक आदेशों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से भारी वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग कर रहे हैं। जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।