बगोदर: डोरियो में क्रिकेट मैच का हुआ शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डूमरी टीम विजेता बनी
बगोदर प्रखंड के डोरियो में आजाद हिंद युवा क्लब के द्वारा डोरियो प्रीमियर लीग क्रिकेट मैंच का शुभारंभ हो गया।जिसका विधिवत उद्घाटन रविवार दोपहर तीन बजे बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह,बगोदर सरिया एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता,बीडीओ निशा कुमारी,पंसस सजिदा बेगम,मुखिया सरिता साव समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया।