बगोदर: प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जल नल का लाभ न मिलने पर कुसमरजा पंचायत के ग्रामीणों ने दिया धरना
सरकार की अति महत्वाकांक्षी हर घर जल- नल योजना का बगोदर प्रखंड के कुसमरजा पंचायत के ग्रामीणों लाभ नहीं मिल रहा है।जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। इसके खिलाफ ग्रामीणों के द्वारा शुक्रवार को बगोदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया।यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर चार बजे तक चला।