बगोदर: अटका लक्षीबागी के पास बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड अटका लक्षीबागी के पास शुक्रवार की शाम लक्ष्मी नामक बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रुप घायल हो गया।घटना के बाद आस पास के लोगो ने उसे ईलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम सीताराम मेहता 48 वर्ष है।