बगोदर: जीटी रोड घंघरी में स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड घंघरी के पास सोमवार की शाम पांच बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने बाइक को पिछे से जोरदार टक्कर मार दी।घटना से बाइक सवार दो युवक समेत पांच लोग गंभीर रुप घायल हो गया।घटना के बाद आस पास के लोगो ने सभी घायलो को ईलाज के बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।जहां चार की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।