बगोदर: जीटी रोड घंघरी के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान धनबाद में हुई मौत, शव लाया गया गांव
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड घंघरी के समीप सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप घायल गोपालडीह के युवक विक्की कुमार की ईलाज के दौरान सोमवार की देर रात ईलाज के दौरान धनबाद में मौत हो गई। जिसका शव मंगलवार की शाम चार धनबाद से पोस्टमार्टम के पश्चात उनके घर गोपालडीह पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनो की चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया।