बक्सर: बुढ़िया काली मंदिर में धूमधाम से मना मां काली का वार्षिकोत्सव
Buxar, Buxar | Jun 9, 2025 मां काली की पंचित पूजा सह वार्षिक पूजन उत्सव सोमवार जेष्ठ मास की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को नगर के बाईपास रोड स्थित बुढ़िया काली मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। पूजा को लेकर नगर के लोगों में काफी उत्साह था। जिसके चलते वार्षिकोत्सव पूजन पर अहले सुबह 7 बजे से देर शाम श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंच मातारानी के दरबार में पहुंचे।