बक्सर: बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेस 12 जून को करेगी समाहरणालय का घेराव: पंकज उपाध्याय
Buxar, Buxar | Jun 9, 2025 बिहार में बढते अपराध, सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार व बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस 12 जून को समाहरणालय के पास प्रदर्शन करेगी. संगठन के राज्यव्यापी आह्वान के तहत बक्सर जिला इकाई द्वारा यह निर्णय लिया गया है. जिला अतिथि गृह में सोमवार को 3:00 बजे अपराह्न में प्रेस वार्ता आयोजित कर यह जानकारी युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी ने दी.