बलरामपुर: चंद्रशेखर आजाद पार्क में शहीदों की याद में उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण, सदर विधायक पलटू राम रहे मौजूद
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह अंतर्गत शहीदों की याद में चंद्रशेखर आजाद पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक पलटू राम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, डी पी सिंह वैस सहित बड़ी संख्या मेंलोग उपस्थित रहे। सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में अमर शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ी को भी याद रहेगा।