बलरामपुर: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह पर एमएलके कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
एम एल के कॉलेज में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया, उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन घटना को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के लिए मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्राचार्य प्रोफेसर जी पी पांडे द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।