बलरामपुर: नगरपालिका बलरामपुर में फाइलेरिया दवा खिलाकर अभियान का किया गया शुभारम्भ
नगर पालिका परिषद बलरामपुर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मीनाक्षी चौधरी,नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र मौर्य एंव सभासदगणों के उपस्थिति में 10 अगस्त से 2 सितंबर तक चलने वाले फाइलेरिया अभियान का उद्घाटन नगर पालिका परिषद जनपद बलरामपुर परिसर से किया गया। लोगों ने दवा खाकर अभियान की शुरुआत की।