मंझनपुर: पत्रकारिता की आड़ में फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा, न्यू प्रेस क्लब ने मंझनपुर में डीएम-एसपी से कार्रवाई की मांग की
पत्रकारिता के पवित्र पेशे को बदनाम करने वाले फर्जी पत्रकारों के खिलाफ न्यू प्रेस क्लब कौशाम्बी ने मोर्चा खोल दिया है। क्लब के अध्यक्ष विमलेश शुक्ला की अगुवाई में जिलेभर से आए वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों ने सोमवार को समय करीब 12 बजे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संयुक्त ज्ञापन सौंपा। इसमें जिले में सक्रिय फर्जी पत्रकारों की जांच की मांग की है।