मंझनपुर: लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मिले मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष, जिले के विकास और भ्रष्टाचार पर की खुलकर बात
मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनपद कौशाम्बी में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और जिले की समस्याओं से मुख्यमंत्री को रूबरू कराया। नगर पालिका अध्यक्ष ने जनपद में कुछ विभागीय अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भष्ट्राचार की शिकायत भी की है।