मंझनपुर: धान उत्पादक किसानों को मिली राहत, अजय सोनी ने उदहिन खुर्द में धान क्रय केंद्र खोलने की उठाई मांग
यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सोमवार को जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों की समस्या को लेकर जिला प्रशासन से धान क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने अपर जिलाधिकारी कौशांबी शालिनी दिवाकर को सोमवार को समय करीब 1 बजे एक मांगपत्र सौंपा है।