मंझनपुर: रोजगार का सुनहरा अवसर, 25 नामी कंपनियों ने मंझनपुर में मेले में लगाया स्टॉल, 650 युवाओं का हुआ चयन
मंझनपुर के डायट मैदान परिसर में सोमवार को समय करीब 10 बजे एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। रोजगार मेले में देश की 25 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें टाटा मोटर्स, गौतम सोलर, डिक्सन आदि ने हिस्सा लिया था।