मंझनपुर: गिरधरपुर गढ़ी में कीचड़भरे रास्ते से ग्रामीण बेहाल, निर्माण न होने से नाराज लोगों ने डीएम से लगाई गुहार <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
गिरधरपुर गढ़ी गांव के ग्रामीण बदहाल सड़क से त्रस्त हैं। गांव का मुख्य रास्ता बारिश के पानी से लबालब भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग खासकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे कीचड़ और गंदे पानी से होकर रोजाना आने-जाने को मजबूर हैं। स्थिति इतनी खराब है कि रास्ते में पानी रुक जाने से उसमे खतरे भी मंडराने लगे हैं।