मंझनपुर: वाराणसी में अजय राय पर मुकदमे के खिलाफ कांग्रेसियों ने मंझनपुर में किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
वाराणसी के सिगरा थाने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत 10 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में सोमवार को समय करीब 1:30 कौशांबी जिले जिले के मंझनपुर कलेक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह मुकदमा 10 जुलाई 2025 को तब दर्ज किया गया जब अजय राय व अन्य नेता जलभराव, सीवर की बदहाल व्यवस्था पर पद यात्रा निकाल रहे थे।