प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' के तहत ड्रग तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। कार्रवाई कुख्यात तस्कर घनश्याम कलाल के खिलाफ की गई, जो पहले से एनडीपीएस मामले में 8 साल की सजा काट रहा है। पुलिस ने तस्करी की कमाई से खरीदे गए पत्नी के नाम के 60 लाख के आलीशान मकान, 40 लाख के फार्म हाउस और 4 लाख की कार पर फ्रीजिंग नोटिस चस्पा कर दिए हैं। एसपी बी. आदित्य का कहना है कि मादक पदार्थ तस्करों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
#ActionAgainstDrugs
#PropertyFreeze
#RajasthanPolice
#ZeroTolerance
#CrimeFreeRajasthan