चांडिल: सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्नातक (UG)के नामांकन में सीट बढ़ोतरी के लिए कुलपति के नाम ज्ञापन
शनिवार दोपहर 2 बजे आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्नातक(UG)के नामांकन में सभी विषयों में सीट की बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर प्राचार्य की अनुपस्थिति में इंचार्ज के माध्यम से कुलपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया।मौके कॉलेज कमिटि सचिव राजा प्रमाणिक ने कहा कि सभी विषयों में निर्धारित सीटें पूरी तरह भर चुकी है।