मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का घना जंगल बना हाथियों का पसंदीदा रहवास,पर्याप्त भोजन,पानी और सुरक्षित वातावरण बना आकर्षण
Manpur, Umaria | Aug 20, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का घना जंगल अब हाथियों का पसंदीदा रहिवास स्थल बन गया है।बांधवगढ़ के जंगलो मे पर्याप्त भोजन पानी और सुरक्षित वातावरण उनका आकर्षण बना है।इसके लिए पार्क प्रबंधन द्वारा हाथियों के संरक्षण एवं मानव हाथी सहअस्तित्व को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक,वैज्ञानिक अध्ययन सामुदायिक भागीदारी और नियमित मॉनिटरिंग और निगरानी को अपनाया गया है।