सिंगरौली: होली पर्व को लेकर मोरवा थाने में हुई शांति समिति की बैठक में एसडीओपी ने कहा- अराजकता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
होली पर्व के लिए शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील थाना मोरवा द्वारा शांति समिति की बैठक बुला कर की गयी। एसडीओपी कृष्णा कुमार पांडे, मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार एवं तहसीलदार अभिषेक यादव द्वारा थाना परिसर में संयुक्त रूप से ली गई। इस बैठक में अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार पांडे ने स्पष्ट कहा कि होली के त्यौहार के समय में अराजकता फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं टी आई अशोक सिंह परिहार ने बैठक में सभी को धार्मिक भावनाओं में लीन होकर त्यौहारों को उत्साह पूर्वक एवं शांति से मनाने की अपील की।