सिंगरौली: मोरवा अंबेडकर चौक के पास मामूली विवाद में चालक ने तीन युवकों पर चढ़ाई कार, दो का इलाज नेहरू अस्पताल में जारी
मोरवा के अंबेडकर चौक के पास युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक कार लेकर आया और सड़क पर खड़े तीन युवकों के ऊपर कार चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश की। युवकों के ऊपर कार चढ़ाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज नेहरू चिकित्सालय जयंत में जारी है। पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया है हालांकि प्रभारी का कहना है कि यह वीडियो सामने आया है। मामले पर जांच की जा रही है। आगे भी धाराएं बढ़ाकर आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी।