सिंगरौली: बरैनिया गांव में एक 22 वर्षीय युवती ने घर के अंदर पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरैनिया निवासी एक 22 वर्षीय युवती ने घर में पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर झूल अज्ञात कारणो से आत्महत्या कर ली है। बरैनिया निवासी अरुण कुमार पटवा की 22 वर्षीय पुत्री पूनम पटवा ने बीती रात उस वक्त पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिस वक्त घर में कोई नहीं था। फांसी लगाने का कारण फिलहाल अज्ञात है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में लेते हुए मर्ग कायम किया और पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। और इस पूरे मामले पर जांच शुरू कर दी है।