सिंगरौली: नवानगर पुलिस ने प्रतिबंधित मार्ग से कोयला परिवहन करने पर 5 ट्रक किए जब्त
गस्त के दौरान नवानगर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा नवानगर में भारी वाहनो को शहर मे प्रवेश वर्जित होने के बावजूद कुछ कोयला परिवहन करने वाले ट्रक माजनखुर्द के पास बीच रोड मे ट्रक खड़ा कर आवागमन को बाधित कर रहे हैं। जिससे आने जाने वाले लोगो को काफी संकट बाधा हो रही है। प्रतिबंधित मार्ग से कोयला का परिवहन कर आम रोड पर वाहन खड़ा करने पर उक्त पाँचों ट्रको को मौके से जप्त कर थाना नवानगर मे धारा 283, 188 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।