लखीसराय: लखीसराय के 11 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू, कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को कराया गया प्रवेश
केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती)के तत्वावधान में रविवार को सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा जिले के 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में आयोजित किया गया है. प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक निर्धारित है. जिसके लिए परीक्षार्थी को पूर्वाह्न 9 बजे से कड़ी जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश करना शुरू किया गया.