बिल्हौर: कानपुर: चौबेपुर में शिक्षक संघ के अध्यक्ष के लापता होने के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मामले में पुलिस की दो टीमें सक्रिय
कानपुर कमिश्नरेट के वेस्ट जोन चौबेपुर क्षेत्र में शिक्षक संघ के अध्यक्ष लापता होने के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। परिजन और पुलिस लगातार शिक्षक की तलाश कर रहे हैं।थाना प्रभारी ने शुक्रवार 2:00 बजे बताया कि मामले पुलिस की दो टीम सक्रिय पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।