बिल्हौर: बर्राजपुर में सिलेंडर के साथ मिला धमकी भरा पत्र, पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों का पता बताने पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया
बर्राजपुर में सिलेंडर के साथ एक धमकी भरा पत्र भी मिला हुआ है। जिसके बाद एटीएस की टीम जांच करने रेलवे ट्रैक गई हुई थी पुलिस को मामले में बड़ी जानकारी हाथ लगी कि अब तक तीन बार ट्रैक पर रखे गए सिलेंडर के पीछे कोई एक ही व्यक्ति है।इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने गुरुवार रात 9:00 बजे आरोपियों का सुराग देने वाले को एक लाख इनाम देने की घोषणा की हुई है।