बिल्हौर: दधिका गांव में दो बाइकों की भिड़ंत, दोनों चालक हुए घायल
कानपुर के बिल्हौर तहसील अंतर्गत बिल्हौर थाना क्षेत्र के दधिका गांव में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे दो बाईकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। मामले में दोनों ही चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इनमें से एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हैलट अस्पताल रेफर किया गया।