बिल्हौर: कानपुर अलीगढ़ हाइवे पर तेज रफ्तार टेंपो बेकाबू होकर पलटा, चालक की हुई मौत
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के धमनी निवादा गांव निवासी धीरज टेंपो चलाता था। वह दूसरे की टेंपो चलाकर अपने परिवार का पेट भरता था। रोज की तरह गुरुवार की सुबह भी वह सवारियां ढोने के लिए टेंपो लेकर निकला था। लगभग सुबह 11 बजे शिवराजपुर से उत्तरीपूरा की तरफ जाते समय दरिया निवादा गांव के सामने पहुंचा। तब अचानक से टेंपो पलटी, जिसमे उसकी मौत मौत हो गई।