बिल्हौर: बिरामऊ में दबंगों ने बीच सड़क बेल्ट लेकर की गाली-गलौज, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरामऊ में कुछ दबंगों का भी सड़क पर हाथ में बेल्ट लेकर लोगों को गाली गलौज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में गुरुवार दोपहर 12 बजे वायरल हो गया। वीडियो मे देखा जा सकता है। कि दबंग बीच सड़क पर घूम घूम कर गालियां दे रहे है और आस पास लोगो की भीड़ एकत्रित है।