बिल्हौर: बिल्हौर कोतवाली के सामने जीटी रोड पर दंपति ने किया आत्महत्या का प्रयास
कानपुर के बिल्हौर तहसील अंतर्गत बिल्हौर थाने के सामने जीटी रोड पर बृहस्पतिवार को शाम 4:00 बजे दंपति ने आत्महत्या करने का प्रयास किया इस मामले को लेकर तुरंत बिल्हौर थाने की पुलिस उनके पास पहुंची और उन्हें बीच रोड से हटाने का प्रयास किया दरअसल पिछले 4 महीने पहले दंपति की बेटी लापता हो गई थी लेकिन पुलिस के हाथ 4 महीने बाद भी खाली है।