बहराइच: घंटाघर में युद्ध की स्थिति में नागरिकों के बचाव को लेकर हुई मॉक ड्रिल, दमकल और आपदा मित्रों ने दिखाया तरीका
बहराइच शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित घंटाघर पर बुधवार शाम को युद्ध की स्थिति में हमले से नागरिकों को बचाव को लेकर मार्क ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को संभावित खतरों से बचाव के तरीके बताए गए और आपदा मित्रों ने घायलों के तत्काल उपचार का प्रदर्शन किया। दमकल कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में तुरंत कार्यवाही का अभ्यास किया।