बहराइच: सुसरौली इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चार लोग हुए घायल, एक की हालत गंभीर
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत सुसरौली इलाके में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए। जिसमें महिला की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष के दो, दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए। थे। वहीं महिला का इलाज जारी है।