आबू रोड: आबूरोंड रीको पुलिस ने एक ही दिन में अवैध बजरी, स्मैक और शराब तस्करी पर की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड रीको थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब परिवहन के खिलाफ एक साथ तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।