मेसकौर: चंदाबारा स्कूल में हाजिरी पर सवाल, 85 बच्चों का अंतर सामने आया
Meskaur, Nawada | Aug 13, 2026 मेसकौर (नवादा)। प्रखंड बीस सूत्री टीम ने गुरुवार को चंदाबारा मध्य विद्यालय समेत कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। चंदाबारा मध्य विद्यालय में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति और पंजी में दर्ज संख्या में बड़ा अंतर सामने आया। विद्यालय में 378 बच्चे नामांकित हैं। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति व एमडीएम पंजी में 207 बच्चों की हाजिरी दर्ज था। सूचना 7 pm बजे प्राप्त।