टोंक जिले में 25 नवंबर से 12 दिसंबर तक कक्षा 9 से 12 की अर्धवार्षिक परीक्षा होगी। प्रश्न पत्र पुलिस थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे और परीक्षा से पहले स्कूलों में वितरित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए पूरी तैयारी कर ली है।