देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने यमुना कॉलोनी,देहरादून स्थित आवास में कहा-5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ उच्चीकरण
सोमवार शाम 6:00 बजे कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने यमुना कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास में पत्रकारों से बातचीत में कहा की उत्तराखंड की 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया है।मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इस संबंध में जिओ भी जारी किया गया है।