देहरादून: भाजपा मुख्यालय देहरादून में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन, कांग्रेस नेता अशोक वर्मा ने समर्थकों संग भाजपा की ज्वाइन
सोमवार दोपहर 2 बजे भाजपा मुख्यालय देहरादून में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस नेता अशोक वर्मा ने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का पार्टी में स्वागत किया है।