देहरादून: बजट सत्र गैरसैंण में न कराए जाने से नाराज पूर्व सीएम हरीश रावत ने गांधी पार्क में रखा मौन व्रत
उत्तराखंड बजट सत्र गैरसैंण के बदले देहरादून में आहूत करने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के गाँधी पार्क में एक घंटे का मौन व्रत रखा। हरीश रावत के साथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हरीश रावत का कहना है कि गैरसैण हिमालयी राज्य का प्रतीक है और हिमालय का स्वभाव है शीतलता ठंडक हिमालय राज्य में बर्फ भी पड़ती है।