देहरादून: विधानसभा सत्र के पहले दिन आप नेता रविंद्र आनंद ने अर्धनग्न होकर विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन
विधानसभा सत्र के पहले दिन आप नेता रविंद्र आनंद अर्धनग्न होकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष और आप नेता रविंद्र आनंद ने विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में नहीं कराये जाने के विरोध में विधानसभा गेट के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।