देहरादून: SSP अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय देहरादून में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधिकारियो के साथ की गोष्ठी, दिए निर्देश
सोमवार शाम 6:30 बजे SSP अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय देहरादून में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजपत्रित अधिकारियो और थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की।इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों से उनके थाना क्षेत्र में स्थित संवेदनशील और अतिसवेंदनशील मतदान केन्द्रों की स्थिती की जानकारी लेते हुए मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिए।