पाली: CISF जवान की बहादुरी से टली करोड़ों की चोरी, 10-12 चोरों की साजिश हुई नाकाम
Pali, Korba | Jul 9, 2026 गेवरा एसईसीएल में सीआईएसएफ के एक जवान ने अपनी सतर्कता और बहादुरी से बड़ी चोरी की वारदात को नाकाम कर दिया। जवान ने अकेले ही 10 से 12 संदिग्ध चोरों का सामना किया।रात करीब 11 बजे ड्यूटी के दौरान जवान को CHP बैकअप ऑफिस के पीछे संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। मौके पर पहुंचने पर चोरों ने जवान के साथ धक्का-मुक्की की और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। इसी बीच QRT टीम पहु