उज्जैन ग्रामीण: उज्जैन कार्तिक मेले में बिना झूलों के हुई शुरुआत, टेंडर दरों के विरोध में व्यापारी पीछे हटे
उज्जैन में परंपरा के अनुसार सोमवार से कार्तिक मेले का शुभारंभ तो हो गया, लेकिन झूला व्यापारियों और नगर निगम के बीच दरों को लेकर विवाद के चलते मेला बिना झूलों के ही शुरू हुआ। दरअसल, नगर निगम द्वारा पिछले वर्ष की ऑफसेट बोली के बराबर ही न्यूनतम दरें घोषित किए जाने के विरोध में झूला व्यापारी टेंडर प्रक्रिया से दूर हो गए। व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल घाटे