सम्भल में असमोली चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों से साफ-सुथरा गन्ना लाने की अपील वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में असमोली स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मिल के चेयरमैन गौतम गोयल अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। वहीं मिल के उपाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने किसानों और कर्मचारियों को नए पेराई सत्र की शुभकामनाएं देते हुए किसानों से साफ-सुथरा गन्ना लाने और उन्नत किस्मों की बुआई करने की अपील की।पेराई सत्र के शुभारंभ के मौके पर उपाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने बताया कि चीनी मिल की प्रतिदिन 12 हजार 500 टन गन्ना पेराई की क्षमता है। गन्ने की आवक और इंडेंट का बेहतर प्रबंधन किया जाता है, जिससे किसानों को जाम और अनावश्यक भीड़ की समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने किसानों से स्वीकृत प्रजाति का गन्ना बोने, साफ-सुथरा गन्ना मिल में लाने और उन्नत कृषि तकनीक अपनाने की अपील की। वहीं गन्ने का रकबा घटने के कारणों में 0238 प्रजाति में लाल सड़न रोग और आलू-मक्का जैसी दूसरी फसलों को भी प्रमुख वजह बताया।
अभय सिंह यादव ने जानकारी दी कि असमोली चीनी मिल क्षेत्र में पिछले वर्ष करीब 4 हजार हेक्टेयर गन्ने का रकबा बढ़ा है। इस दौरान उन्होंने भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की अपील भी की।