गुमला: झानद नेता ने कहा, केंद्र व राज्य सरकार को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महंगाई पर रोक के लिए बजट बनाना चाहिए
ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व झारखंड नवनिर्माण दल के संयुक्त तत्वाधान में विधानसभा ध्यानाकर्षण सप्ताह कार्यक्रम के तहत पटेल चौक में जीवन भगत की नेतृत्व में नुक्कड़ सभा आयोजित कर मुख्यमंत्री को उपायुक्त के माध्यम से 7 सूत्रीय राज्यहित से संबंधित मांग-पत्र सौंपी गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित आईपीएफ के प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल मौजूद रहे।