ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाना अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि है: जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक
-
सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत जतारा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित
-
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत संचालित सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जतारा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक ने कहा कि सेवा मेरा योगदान अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद नागरिकों तक स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर जैसे आयोजन से नागरिकों को उनके आसपास ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होती है। ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाना अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की नेत्र संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय जांच एवं उपचार कराएं।
शिविर में क्षेत्र के 89 नागरिकों एवं मरीजों के नेत्रों का चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत आवश्यकता अनुसार 56 मरीजों को निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर के माध्यम से नागरिकों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार लेने की जानकारी भी दी गई।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे तथा मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
Hari Shankar Khatik
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh