सूफी निजामुद्दीन साहब के उर्स में रोहित पांडेय ने की चादरपोशी, मांगी देश में खुशहाली की दुआ
पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद के नेतृत्व में हुआ स्वागत, 14वें उर्स में उमड़े अकीदतमंद
संतकबीरनगर। जिले के अगया में हजरत सूफी निजामुद्दीन साहब का 14वां उर्स अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहित पांडेय ने मजार पर चादरपोशी कर देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।
उर्स में पहुंचने पर रोहित पांडेय का पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों और अकीदतमंदों ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रोहित पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर रोहित पांडेय ने कहा कि सूफी संतों की दरगाहें प्रेम, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देती हैं। उर्स जैसे धार्मिक आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है।
उन्होंने कहा कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब आपसी प्रेम, सम्मान और मेल-मिलाप की परंपरा पर आधारित है। इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज में शांति और सौहार्द कायम रहने से ही खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होता है।
उर्स के दौरान सपा कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों और दूर-दराज से आए अकीदतमंदों की मौजूदगी रही। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Oct 13, 2026